खेल

36वें राष्ट्रीय खेल: शॉफ्ट टेनिस के जय और आध्या की जुगलबंदी ने दिलाया गोल्ड, 66 पदक के साथ मध्यप्रदेश 7वें स्थान पर

खेल डेस्क :

मध्यप्रदेश ने 66 पदकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंचकर गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल का सफर खत्म किया। मंगलवार को खेले गए सॉफ्ट टेनिस के मिक्स डबल्स इवेंट में जय मीणा और आध्या तिवारी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।

राष्ट्रीय खेलों में आज वूशू के खिलाड़ियों ने 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। मध्यप्रदेश की वूशू खिलाड़ी नम्रता बत्रा ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया, वहीं पूर्वी सोनी ने चैन क्वान में रजत और साक्षी जाटव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

मध्यप्रदेश की महिला हॉकी टीम ने 36वें राष्ट्रीय खेल में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। मध्यप्रदेश ने झारखंड को 5-2 से हराकर ये पदक हासिल किया। मध्यप्रदेश कि सपना पाल ने योगासन ट्रेडिशनल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा किया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!