विदिशा

गरीब परिवारों को सक्षम बनाना ही संस्था का लक्ष्य– लोधी

आनंदपुर डेस्क :


आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए बंधन बैंक द्वारा स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। आनंदपुर शाखा प्रबंधक रामसिंह लोधी ने बतलाया की हमारी संस्था ऐसे परिवारों की महिलाओं को रोजगार हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है जो की पूर्ण रूप से गरीब होने के कारण परिवार का संचालन करने में असमर्थ हों।

इस दृष्टि से संस्था पहली प्राथमिकता में उन महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है जो विधवा, पतित्यज्ञता या जिनके पति शारीरिक रूप से विकलांग अथवा गंभीर बीमारी से ग्राषित हों और जिनकी उम्र 60 से कम व कोई भी कार्य करने में समर्थ हों। इस प्रकार से संस्था अभी तक 31 ग्राम पंचायतों की 98 महिलाओं को सामग्री उपलब्ध कराकर रोजगार प्रदान कर चुकी है। स्वरोजगार हेतु आवश्यक सामग्री महिलाओं की कार्य रुचि के अनुसार ही उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसमे सिलाई मशीन, आटा चक्की, मनिहारी, कॉस्मेटिक किराना सहित अन्य रोजगार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!