मध्यप्रदेश

कुबेरेश्वर धाम के लिए रेलवे स्टेशन से 25, बस स्टैंड या शहर से 20 रुपए किराया तय

इंदौर डेस्क :

महाशिवरात्रि उत्सव पर कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने यहां पार्किंग शुल्क के साथ ऑटो से किराया भी तय कर दिया है।

रेलवे स्टेशन से कुबेरेश्वर धाम जाने के लिए प्रति यात्री 25 रुपए किराया तय किया गया है, जबकि शहर से या बस स्टैंड से कुबेरेश्वर धाम जाना है तो 20 रुपए ही किराया देना होगा। यदि काई भी ऑटो चालक या अन्य वाहन चालक इससे ज्यादा किराया वसूले तो परिवहन अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9479925182 पर सीधे शिकायत कर सकेंगे। जिला परिवहन अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि तय किराया से अधिक वसूल करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

छोटे वाहन और बसें भोपाल-इंदौर हाईवे पर ही चले

मंगलवार को भारी वाहनों को देवास और भोपाल के पास से डायवर्ट कर दिया, लेकिन छोटे यात्री वाहन और बसें हर रोज की तरह भोपाल-इंदौर फोरलेन पर चलती रहीं।

3 डोम बनाए गए, हर डोम में 40 हजार लोग बैठ सकते हैं

कुबेरेश्वरधाम में सामने की तरफ लगाए गए 3 डोम में से आधे भर चुके हैं। एक डोम में करीब 30 से 40 हजार लोगांे के बैठने की व्यवस्था है। मतलब अभी करीब 60 हजार लोग धाम आ चुके हैं। पीछे की तरफ लगाए 2 डोम अभी खाली हैं। लगभग साढ़े 4 लाख वर्गफीट में इसे लगाया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!