विदिशा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना जिले में तहत अब तक दो लाख 13 हजार 862 आवेदन दाखिल हुए

विदिशा डेस्क :

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत विदिशा जिले की समस्त जनपद पंचायतों का नगरीय निकाय क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दाखिल किए जाने का कार्य शिविरों के माध्यम से क्रियान्वित है।
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विदिशा जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तहत अब तक कुल दो लाख 13 हजार 862 महिला आवेदकों के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म दाखिल कराए जा चुके हैं।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जनपद व निकाय वार जानकारी देते हुए बताया कि जिले की जनपद पंचायत क्रमशः बासौदा में 31586, ग्यारसपुर में 20513, कुरवाई में 22043, लटेरी में 20623, नटेरन में 25205, सिरोंज में 28215 तथा जनपद पंचायत विदिशा में 22942 आवेदन दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार नगरपालिका क्रमशः गंजबासौदा में 10508, सिरोंज में 7320, विदिशा में 17403 तथा नगर परिषद क्रमशः कुरवाई में 2749, लटेरी में 2962 और शमशाबाद में 1793 आवेदन अब तक दाखिल हुए हैं।
गौरतलब हो कि पोर्टल संधारण, हितग्राहियों के ई-केवायसी, आधार लिंकेज और डीबीटी इनेबल्ड स्टेटस को अपडेट किए जाने हेतु शनिवार और रविवार को पोर्टल पूर्णत बंद रहता है। सोमवार को नियत समय पर पोर्टल प्रारंभ होगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!