विदिशा

सिरोंज का निकला आरोपी, ईंट भट्टों पर सप्लाई करता था शराब: ट्रक ड्राइवर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

विदिशा डेस्क :

ग्राम हरगनाखेड़ी की देशी शराब दुकान के सामने कुछ दिनों पूर्व एक ट्रक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी शनिवार शाम को प्रेसवार्ता कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने दी।

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को रात 8 बजे के करीब ग्राम हरगनाखेड़ी के पास स्थित शराब दुकान पर ड्राइवर रणवीर उर्फ गेंदे यादव निवासी गहू जिला भिंड के साथ चाकूबाजी कर दी थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। फरिवादी राहुल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात जारोपी के अपराध पंजीबद्ध किया।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव, एसडीओपी मनोज मिश्रा ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर को आरोपी की गिरफ्तारी और गंभीरता पूर्वक विवेचना करने के निर्देश दिए। पुलिस को गवाहों के बताए हुलिए और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल की पहचान, सीसीटीव्ही फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर सिरोंज निवासी कान्ता सैनी पिता रामसिंह सैनी उम्र 30 साल निवासी गोवर्धन गार्डन इमलानी रोड सिरोंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू, मोटर साईकिल एवं घटना के समय पहनी शर्ट जब्त की। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने की कार्रवाई में जानकारी मिली कि हत्या का आरोपी कान्ता सैनी हरगनाखेड़ी की शराब दुकान से कई दिनों से शराब ले जाकर सिरोंज में इंट भट्टों पर बेचता था।

घटना के दिन भी वह शराब लेने दुकान पर आया था रास्ते में ट्रक ड्राइवर से उसका विवाद हुआ। उसी विवाद के दौरान दोनों की झड़प हुई और आरोपी ने ड्राइवर गेंद उर्फ रणवीर यादव को चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया और आरोपी सिरोंज की तरफ भाग गया। मुखबिरों की सूचना एवं साक्षियों के कथनों व अन्य साक्ष्य के आधार पर विवेचना में आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य प्रामाणिक होने से गिरफ्तार किया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्यवाही में निरीक्षक कुंवर सिंह मुकाती, उपनिरीक्षक प्रकाश भिलाला, सउनि दुर्ग सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, भूपेन्द्र चौबे, वीरेन्द्र सिंह, अमित सक्सेना और आरक्षक सौरभ दीक्षित, सरमन साहू, लायक सिंह तोमर, आशीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!