संविधान बचाओ यात्रा प्रारंभ: 5 दिन में सिरोंज/लटेरी विधानसभा के लगभग 150 गांव पहुंचेगी संविधान बचाओ यात्रा

लटेरी डेस्क :
भीम आर्मी व आजद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में पूरे मध्य प्रदेश में संविधान बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में सिरोंज/लटेरी विधानसभा में भी संभाग अध्यक्ष गब्बर सिंह के नेतृत्व में ग्राम मुरवास से संविधान बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह संविधान यात्रा 5 दिन में विधानसभा के लगभग 150 गांवों में पहुंचेगी। संविधान बचाओ और सत्ता परिवर्तन की अपील करेगी।
शुभारंभ के अवसर पर संभागीय अध्यक्ष गब्बर सिंह ने कहा कि देश में इस समय अनेकों विचारधाराए काम कर रही हैं खासकर भाजपा संविधान को बदलकर एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी के अधिकारों को खत्म करना चाहती है ऐसे में हम सब का फर्ज बनता है की जिस संविधान की बदौलत आज हम स्वतंत्रता पूर्वक सारे कार्य कर रहे हैं यदि हमारा संविधान ही नहीं बचेगा तो हम कैसे स्वतंत्रता पूर्वक कार्य कर पाएंगे। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि भारतीय संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर हम उसका प्रज्जोर विरोध करें। आज देश के अंदर संविधान हम सभी की रक्षा करता है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि आज हम संविधान की सुरक्षा के लिए आगे आए।
ब्लॉक अध्यक्ष नितेश अहिरवार ने कहा कि सत्ता परिवर्तन बहुत जरूरी है किसी भी पार्टी की लगातार सरकार बनती है तो वह निरंकुश होकर आमजन का शोषण करती है। इसलिए समय-समय पर सत्ता परिवर्तन बहुत जरूरी हो गया है।
संविधान बचाओ यात्रा के पहले दिन लगभग 15 से 18 गांव पहुंची जहां लोगों से चर्चाएं कर उनको जागरूक किया। इस अवसर पर भीम आर्मी के नौजवान कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों जागरूक लोग उपस्थित रहे और संविधान बचाओ यात्रा में चल रहे लोगों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन भी सामाजिक और राजनीतिक हर एक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं संविधान बचाओ यात्रा के दौरान भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण नजर बनाए रहें।