भोपाल

रन फार यूनिटी: पूरे प्रदेश भर में प्रत्येक जिले में 100 दौड़ का आयोजन ग्राम, ब्लाक और जिलास्तर पर किया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी

भोपाल डेस्क :

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष प्रदेश के सभी जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ की जायेगी। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार एकता दिवस पर प्रत्येक जिले में सुबह 7 से 9 बजे के बीच 100 दौड़ का आयोजन ग्राम, ब्लाक और जिलास्तर पर किया जाएगा।

संचालक, खेल और युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी संभाग के पुलिस अधीक्षक, जिला खेल अधिकारी तथा नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधियों से चर्चा की और रन फार यूनिटी को सफल बनाने की अपील की। नेहरू युवा केन्द्र के जोनल डायरेक्टर रूचित्र नारायण त्यागी, संयुक्त संचालक खेल विनोद प्रधान सहित अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!