जयपुर

जलाशयों के निर्माण के लिए 2,554 करोड़ रूपए की मंजूरी – पाली एवं सिरोही जिले के करीब 750 गांवों में सुनिश्चित होगी पेयजल आपूर्ति

जयपुर डेस्क :

उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई नदी एवं साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण के लिए 2554.23 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रावधान को आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से पाली एवं सिरोही जिलों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

प्रस्ताव के अनुसार, सेई और साबरमती नदी पर बन रहे जलाशयों से पानी प्रेशराईज पाइप लाइन, ग्रेविटी पाइप लाइन एवं टनल के माध्यम से जवाई बांध में छोड़ा जाएगा। जलाशयों का निर्माण पूर्ण होने पर पाली जिले के 9 कस्बे (पाली, रोहट, जैतारण, सुमेरपुर, बाली, देसूरी, सोजत, रायपुर, मारवाड़ जंक्शन), 560 गांव एवं सिरोही जिले के शिवगंज कस्बे के साथ ही 178 गांवों की पेयजल व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में पाली एवं सिरोही जिले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए उदयपुर की कोटड़ा तहसील में सेई और साबरमती नदी पर जलाशयों के निर्माण की घोषणा की थी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!