विदिशा

रिया कुशवाह ने 800 मीटर दौड़ 3 मिनट 12 सेकंड में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

आनंदपुर डेस्क :

|लटेरी तहसील के ग्राम मुरारिया के शा उ मा विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा कु.रिया कुशवाह पिता बबलू कुशवाह निवासी ग्राम मुरारिया ने लटेरी ब्लॉक में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।ब्लॉक से जिले लिए चयनित इस छात्रा ने विदिशा में भी दौड़कर सबको चौका दिया।


रिया कुशवाह ने जिला विदिशा में बहुत तेज दौड़कर अंडर -17 में प्रथम स्थान हासिल कर लिया है।रिया कुशवाह ने 800 मीटर दौड़ कुल 3 मिनट 12 सेकंड में पूरी की।इस प्रकार इस छात्रा का संभाग स्तर पर दौड़ हेतु चयन हो चुका है।वहीं अमित धाकड़ पिता दिलीप धाकड़ ने 400 मीटर दौड़ में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
सम्पूर्ण लटेरी ब्लॉक सहित ग्राम मुरारिया से छात्र/ छात्रा को बधाई का दौर जारी है।
प्राचार्य भगवान सिंह पंथी, खेल शिक्षक श्रेयांश जैन और खेल कोच ब्रजमोहन प्रजापति सहित शा उ मा विद्यालय परिवार मुरारिया की और से भी छात्र/छात्रा की उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!