इंदौर

चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के तीखे प्रहार: कहा यदि 40% सोए लोग वोटिंग करें तो 70% वोट के साथ सरकार बनाएगा तीसरा मोर्चा

इंदौर डेस्क :

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण शुक्रवार शाम इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने देश-प्रदेश के मौजूदा हालातों को लेकर तीखे प्रहार किए। इसके साथ ही मीडिया के हर सवाल का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कांग्रेस भाजपा से लड़ने में सक्षम नहीं है उसे लोगों ने मौका दिया लेकिन वह भाजपा से लड़ नहीं सकी। हाल ही में राहुल गांधी की नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात को लेकर कहा कि विपक्ष में आपस में ऐसे प्रयास होने चाहिए बाकी चलना चाहिए क्योंकि संविधान को खतरा है।

लाड़ली बहना योजना पर कहा यदि राशि देनी है तो पांच हजार देते एक हजार रुपए से क्या होता है। सभी मामा अच्छे नहीं होते, कंस भी होते हैं। हम सिर्फ दलितों के साथ नहीं है हम सभी वर्गों के साथ हैं। हमारी पार्टी पैसे वाली पार्टी नहीं है। अभी तक किसान मोर्चा मजबूर नहीं था इसलिए लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। अब विकल्प है हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। एक मुख्य कारण यह है कि 60% लोग ही वोटिंग करते हैं 40 प्रतिशत लोग छुट्टी मनाते हैं। अगर वह लोग वोटिंग करें तो 70% बहुमत के साथ तीसरे मोर्चे को विकल्प मिल सकता है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!