विदिशा

विदिशा के रावण गांव में पहली बार लंकापति की प्रतिमा के सामने हुआ रावण चालीसा का पाठ

विदिशा डेस्क :

विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर नटेरन तहसील के रावण गांव में दशहरे के मौके पर रावण मंदिर में कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत इस बार रावण चालीसा से हुई। रावण चालीसा के माध्यम से लंकेश पति की महिमा गाई गई।

इस मौके पर आसपास के कई गांवों के ग्रामीण एकत्रित हुए। दशहरे के मौके पर लंकेश्वर कल्याण समिति ग्राम रावण की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। महाराज लंकेश के दरबार में भजन कीर्तन और भंडारा हुआ। पूजन करने पहुंचे ग्रामीणों ने रावण प्रतिमा की नाभि में तेल से भीगी हुई रुई लगाई। ग्रामीण जनों का कहना है कि दशहरे के दिन बाबा की प्रतिमा की नाभि में रुई में तेल लेकर लगाते हैं।

भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी पहुंचे मंदिर दशहरे के मौके पर गांव में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। रावण मंदिर में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रकाश मीणा और कांग्रेस प्रत्याशी सिंधुविक्रम सिंह भी पहुंचे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!