खेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं पीटी उषा: कहा- जब से सांसद बनी परेशान किया जा रहा, एकेडमी पर हो रहा अवैध निर्माण

खेल डेस्क :

भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की प्रेसिडेंट पीटी उषा दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रो पड़ीं। उषा ने केरल के कोझिकोड में मौजूद अपनी एकेडमी ‘उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ की जमीन पर अवैध निर्माण के आरोप लगाए।

उषा ने कहा कि इस एकेडमी में देशभर से बच्चियां आती हैं। ये उनकी सुरक्षा का मामला है। एकेडमी की जमीन पर कुछ दबंग अवैध निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

एकेडमी में लड़कियों से हुई छेड़खानी
उषा ने कहा- मेरे राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ‘उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ को निशाना बनाया जा रहा है। मुझ पर निजी हमले हो रहे हैं। कुछ गुंडों ने शुक्रवार रात एकेडमी में घुसकर गुंडागर्दी की। लड़कियां इससे डर गई हैं। इस तरह की हरकतें बहुत पहले से हो रही हैं। एकेडमी में 25 लड़कियां हैं। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पिछले साल पीटी उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

परमिशन के बिना कंस्ट्रक्शन करने लगे
2010 में केरल सरकार ने 30 एकड़ के एरिया पर उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स को बनाया। इसके लिए किसानों ने जमीन दी थी। उषा बोलीं, ‘शुक्रवार रात को कुछ लोग बगैर हमारी परमिशन के एकेडमी में घुसे और कंस्ट्रक्शन वर्क करने लगे।

लोग बोले कि उन्हें पंचायत से परमिशन मिली है। उषा बोलीं कि अगर ये एकेडमी की जमीन है तो काम करने के लिए उनकी परमिशन क्यों नहीं ली गई। कलेक्टर और SP से शिकायत करने के बाद ही वो लोग वापस गए।

CM से लगाई सुरक्षा की गुहार
उषा बोलीं, ‘एकेडमी में गर्ल्स हॉस्टल भी है, जिनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इसलिए मैं पंचायत, जिला प्रशासन और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से गुहार लगाती हूं कि वो एकेडमी में सुरक्षा के इंतजाम करें।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!