मध्यप्रदेश

सिंहस्थ की तैयारी : MP में 4 साल में 6 बड़े प्रोजेक्ट पर होगा काम, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का विकास, इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन, मेट्रो विस्तार और कान्ह शुद्धिकरण सबसे अहम

न्यूज़ डेस्क :

राज्य शासन ने उज्जैन, इंदौर सहित आसपास के 8 जिलों में अभी से सिंहस्थ संबंधी काम शुरू करने की योजना तैयार की है। इस प्रोजेक्ट को नाम दिया गया है सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स/वर्क्स, सिंहस्थ 2028। एसीएस डॉ. राजेश राजौरा इसकी निगरानी करेंगे। 14 जनवरी को पहली बैठक उज्जैन में होगी। इसमें एसीएस ताे रहेंगे ही मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव भी वर्चुअली जुड़ सकते हैं। 21 बिंदुओं पर जिलों से प्रस्ताव मांगे हैं, जिसमें केंद्र और राज्य के अलग-अलग विभाग शामिल हैं। सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स में ऐसे प्रस्ताव मांगे गए हैं, जो सिंहस्थ की दृष्टि से जरूरी हैं। 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे यह बैठक उज्जैन में होगी। इंदौर के अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे।

उज्जैन, इंदौर के अलावा शाजापुर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगर-मालवा और रतलाम जिलों को इस सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स/वर्क्स में शामिल किया है। इससे उज्जैन के अलावा ओंकारेश्वर, महेश्वर, नलखेड़ा जैसे धार्मिक स्थलों का विकास प्रस्तावित है। जाे जानकारी मांगी गई है, उनमें योजना, काम का नाम, विभाग का नाम, एजेंसी, लागत, पूरा कब होगा और काम का औचित्य क्या है, यह भी बताना होगा। जिन 21 विभाग या बिंदुओं पर काम होना है, उनमें मंदिरों व स्मारकों का नवीनीकरण, विकास, शिप्रा शुद्धिकरण, मेला क्षेत्र विकास, सड़कें और पुल, सड़कें चौड़ीकरण, नदी एवं जल निकायों का विकास, पीने का पानी, स्वच्छता कार्य आदि हैं।

इंदौर के लिए ये काम जरूरी होंगे

  • कान्ह-सरस्वती शुद्धिकरण पूरा करना
  • इंदौर-ओंकारेश्वर रोड का काम पूरा करना
  • एयरपोर्ट का विस्तार और विकास भी शामिल है
  • उज्जैन रोड से जुड़ी सारी लिंक सड़कों का काम पूरा करना
  • रेलवे स्टेशन का विकास, नई ट्रेनों की संख्या बढ़ाना
  • इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना
  • इंदौर-उज्जैन सड़क सिक्स लेन प्रोजेक्ट

आज इंदौर में होगी जिले की समीक्षा

सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट्स/वर्क्स के लिए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह शनिवार को सभी विभागों की संयुक्त बैठक लेंगे। इंदाैर में प्रमुख रूप से शिप्रा शुद्धिकरण, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट क्षेत्र का विकास, मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण के साथ सौंदर्यीकरण जैसे प्रस्तावों पर बात हाेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!