“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस स्टाफ ने किया वृक्ष रोपण

आनंदपुर डेस्क :
थाना आनंदपुर परिसर में थाना प्रभारी दीपक राठौड़ एवं थाना पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम चल रहे अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिसमें थाने का समस्त पुलिस बल उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
उल्लेखनीय की इस समय पूरे देश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है जिसके तहत सभी जगह वृक्ष रोपण किया जा रहा है इसी के अंतर्गत थाना परिसर आनंदपुर में भी थाना प्रभारी दीपक राठौर के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल ने व्यवस्थित तरीके से वृक्ष रोपण किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपक राठौड़ ने कहा कि प्रकृति हमें शुद्ध वायु देती है जब प्रकृति में पेड़ ही नहीं होंगे तो हम सब शुद्ध वायु कैसे ले पाएंगे यदि 1 मिनट भी हवा चलना बंद हो जाए तो हम लोग कैसे तिल मिल जाते हैं यह सब सिर्फ पेड़ों की वजह से ही होता है इसलिए हम सभी को कोशिश करनी चाहिए कि समय-समय पर एक व्यवस्थित तरीके से वृक्ष रोपण जरूर करें और दूसरों को भी वृक्ष रोपण करने के लिए प्रेरित करें।
एक उदाहरण देकर थाना प्रभारी ने समझाया कि जब आप गर्मी के समय मोटरसाइकिल से सफर करते हुए जा रहे हैं और यदि आपको रास्ते में कहीं रूकना पड़ जाए और आसपास पपेड़ न हो तो आपका क्या हाल होगा यदि जगह-जगह पेड़ होंगे तो हम पेड़ के नीचे सुकून से रुक कर आराम कर सकेंगे तेज धूप में कोई अपना वाहन खड़ा नहीं करना चाहता लेकिन पेड़ लगाने के लिए क्यों व्यक्ति संकोच करता है यदि आप अपने वाहनों को धूप से बचना चाहते हैं तो एक पेड़ जरूर लगाए।



