मध्यप्रदेश

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले- केपी जैसा योद्धा धूल चटाएगा: जयराम रमेश ने कहा- 2019 में हारे, 2024 में ऐसा ही होगा

गुना से बीजेपी प्रत्याशी हैं सिंधिया

गुना डेस्क :

गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें लेकर जीत-हार के दावे होने लगे हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर और सांसद जयराम रमेश ने कहा- ‘सिंधिया साहब 2019 में गुना से चुनाव हारे थे और अब फिर 2024 में ऐसा ही होगा।’

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस बार भी केपी यादव जैसा ही कोई योद्धा आएगा और बाकी समझ जाओ आप, धूल चटाएगा। पटवारी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

गुना में सोमवार को जीतू पटवारी, जयराम रमेश और जयवर्धन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

सिंधिया पर बोले पटवारी- भगवान उनका भला करे

सिंधिया के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी। नए दौर में लिखेंगे अब मिलकर नई कहानी। अब वो बीजेपी के नेता हैं, उन पर बात भी करना और उन पर ऐसी कोई भाषा भी बोलना, भगवान उनका भला करे।

दिग्विजय के चुनाव लड़ने पर कहा- पार्टी तय करेगी

दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने को लेकर जीतू पटवारी ने कहा- जहां तक चुनाव की बात है, हमारी पूरी प्रक्रिया हो गई हैं। हमारी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। उसके बाद ये टिकट किसको देना है, किसको नहीं देना है, क्लियर कर दिया जाएगा। जो नेता, बड़ा हो या छोटा, जिसको पार्टी टिकट देगी वो चुनाव लड़ेंगे।

BJP के 100 डे प्लान बोले जयराम- पहले चुनाव तो जीतो

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन के लिए BJP के प्लान बनाने पर कहा- ‘यह मनौवैज्ञानिक खेल है।’ उन्होंने कहा- ‘पहले तो चुनाव जीतो, उम्मीदवार की घोषणा करो। आसनसोल में धूमधाम से उम्मीदवार की घोषणा की। 24 घंटे के अंदर उन्हें इसे वापस लेना पड़ा। कई उम्मीदवार रिटायर हो गए। BJP छोड़ रहे, पहले यह लड़ाई तो लड़ो।’

उन्होंने कहा, ‘क्या 100 डे प्लान। साइक्लोजिकल वॉर फेयर हो रहा है। किसानों पर अन्याय और अत्याचार हो रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं। युवा आत्महत्या कर रहे हैं। ये (BJP) विकसित भारत की बात कर रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!