
आनंदपुर डेस्क :
नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत ग्राम आनंदपुर में भी सामाजिक संगठन जन चेतना मंच और आनंदपुर थाने के पुलिस कर्मियों ने नुक्कड़ सभा का आयोजन कर सभी प्रकार के नशे का परित्याग करने का संदेश दिया।
पुलिसकर्मियों ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीण जनों को बताया कि नशा नस की जड़ है जो व्यक्ति नशा करने का आदी हो जाता है वह नशा करने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है नशे का आदि व्यक्ति ही चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है जिससे उसका जीवन बर्बाद हो जाता है इसलिए सभी से आग्रह है कि सभी प्रकार के नशे का परित्याग कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जनों से अपील करते हुए कहा की जो राशि आप जहरीले नशे पर खर्च करते हैं उस राशि का सदुपयोग करना सीखें वह राशि अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें सामाजिक कार्यों पर खर्च करें।
एक उदाहरण के तौर पर बताया कि एक शराबी व्यक्ति प्रतिदिन शराब पीता है एक दारू का क्वार्टर लगभग 100 रुपए का आता है इस हिसाब से वह एक महीने में ₹3000 की दारू पी जाता है और 1 साल में₹36000 की यदि वह इन 36000 रुपए अपने बच्चों की शिक्षा और सामाजिक कार्यों में खर्च करें तो हमारे देश को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।



