विदिशा

बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में, लटेरी में निकाला विशाल चल समारोह, डीजे की धुन पर जमकर नाचे युवा

लटेरी डेस्क :

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में लटेरी नगर में एक विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। यह चल समारोह रविदास मंदिर से प्रारंभ हुआ जो कि लटेरी के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बाजार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा चल समारोह में डीजे पर बाबासाहेब के गानों पर युवाओं की टोली ने जमकर डांस किया और जय भीम के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। चल समारोह के पश्चात मुख्य बाजार में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां पर बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बाबासाहेब को फूल मालाएं अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कराया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया गया। वक्ताओं ने अपने वक्तव्य रखते हुए बाबासाहेब के जीवन संघर्ष को याद किया।

यह भव्य जयंती समारोह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव समिति के तत्वाधान में किया गया जिसने सभी ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई

अतिथियों का वक्तव्य:

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बबलू अहिरवार ने कहा कि उस समय बाबासाहेब आंबेडकर ने कितनी पीड़ा हैं जिले हैं जिस समाज की परछाई से भी लोग नफरत करते थे और जिन्हें पढ़ने लिखने का तो दूर की बात तालाब का पानी तक नहीं पी सकते थे। ऐसी परिस्थितियों में भी बाबासाहेब ने पढ़ लिख कर इतने काबिल बने कि उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान हमारे देश को दिया और सभी को समान हक अधिकार दिए।

इंदरसिंह भील ने कहा कि आज हम तो फिर भी अच्छी परिस्थितियों में है लेकिन सोचो उस महामानव के बारे में जिन्होंने इतनी विकट परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं टूटने दिया। जातिवाद और पाखंडवाद से लड़ते हुए अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों के लिए के साथ ही सभी वर्गों के लोगों के लिए काम किया, बाबा साहेब किसी जाति धर्म के विरोधी नहीं थे वह सिर्फ अंधविश्वास, पाखंडवाद और जातिवाद का विरोध करते थे।

रिटायर्ड एसडीएम तोफान सिंह ने कहा कि हमारे लोग चुनावों के समय अपने वोट की अहमियत भूल कर थोड़े से लोभ लालच में आ जाते हैं और हमारे व्यक्ति को सपोर्ट ना कर अन्य व्यक्तियों को सपोर्ट कर जिता देते हैं जिसके बाद उन्हें 5 वर्षों तक भुगतना पड़ता है।

राजू भारतीय ने बांधा समां

बहुजन गायक बहुजन रत्न से सम्मानित राजू भारतीय ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर , माता रमाबाई , झलकारी बाई सहित बहुजन महापुरुषों के एक से बढ़कर एक शानदार गीतों को सुनाकर खूब तालियां बटोरी।

श्रद्धांजलि अर्पित

कार्यक्रम स्थल पर ही भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चरण सिंह अहिरवार की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही सामंतवादी लोगों ने घात लगाकर शमशाबाद के पास उनकी हत्या कर दी थी।

इस भव्य कार्यक्रम का संचालन बड़े ही शानदार तरीके से सीएस बौद्ध ने किया। और उपस्थित सभी भीम अनुयायियों का पहलवान सिंह प्रभाकर ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर 2,000 से अधिक बाबासाहेब अंबेडकर के अनुयायी उपस्थित रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!