मध्यप्रदेश

BJP के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी: उमा भारती और प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मिली जगह?

भोपाल डेस्क :

मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें योगी आदित्यनाथ और सुरेश पचौरी का नाम शामिल है, लेकिन उमा भारती लिस्ट से नदारद हैं।

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 40 नाम शामिल हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी प्रचार करेंगे. हालांकि बड़ी खबर यह है कि उमा भारती और प्रज्ञा सिंह ठाकुर दोनों का नाम इस लिस्ट में नहीं है।

बता दें, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं. वहीं, काग्रेंस से बीजेपी में आए सुरेश पचौरी सहित 40 स्टार प्रचार बनाए गए हैं, जो मध्य प्रदेश में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे.

ये हैं बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक

1. नरेंद्र मोदी2

. जगत प्रकाश नडडा

3. राजनाथ सिंह
4. अमित शाह
5. नितिन गड़करी
6. शिव प्रकाश
7. डॉ. मोहन यादव
8. विष्णु दत्त शर्मा
9. महेंद्र सिंह
10. सतीश उपाध्याय
11. सत्यनारायण जटिया
12. जगदीश देवड़ा
13. राजेंद्र शुक्ल
14. शिवराज सिंह चौहान
15. भूपेन्द्र पटेल
16. ज्योदिरादित्य सिन्धिया
17. वीरेन्द्र कुमार खटीक
18. फग्गन सिंह कुलस्ते
19. स्मृति ईरानी
20. योगी आदित्य नाथ
21. भजनलाल शर्मा
22. देवेन्द्र फडनवीस
23. केशव प्रसाद मौर्य
24. हिमंत बिस्वा सरमा
25. विष्णु देव साई
26. हितानंद
27. प्रह्लाद पटेल
28. कैलाश विजयवर्गीय
29. जयभान सिंह पवैया
30. राकेश सिंह
31. लाल सिंह आर्य
32. नारायण कुशवाह
33. तुलसी सिलावट
34. निर्मला भूरिया
35. गोपाल भार्गव
36. ऐदल सिंह कंसाना
37. नरोत्तम मिश्रा
38. सुरेश पचौरी
39. कविता पाटीदार
40. गौरीशंकर बिसेन

चार चरणों में मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा, जिसमें 8 सीटों पर मतदान होना है. तीसरे चरण के मतदान 7 मई को 8 सीटों पर होगा. वहीं, चौथे और आखिरी चरण की वोटिंग 13 मई को बाकी 8 सीटों पर संपन्न होंगे. सभी चरणों के नतीजे एक साथ 4 जून को जारी किए जाएंगे

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!