विदिशा

विदिशा में तैयारी अंतिम चरण में, 6 अप्रैल को कलश यात्रा: रोजाना 50 हजार लोगों के लिए बनेगा भोजन, 2000 सेवादार और 1500 से अधिक पुलिसकर्मी सेवाएं देंगे

विदिशा डेस्क :

शहर में 6 से 13 अप्रैल तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा चलेगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। शनिवार को यज्ञशाला पर सेवादारों ने यज्ञशाला की गाय के गोबर से लिपाई कर सुसज्जित सजावट की। पांडाल को भगवा ध्वज द्वारा सजाया जा रहा है। यज्ञशाला को भी भगवामय किया जा रहा है।

बटेश्वर भागवत सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ अनंत श्रीवास्तव और दक्षय दुबे ने बताया कि संपूर्ण आयोजन अहमदपुर रोड श्री बालाजी पैराडाइज परिसर बायपास पर होगा। रोजाना 50 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन का इंतजाम होगा। आयोजन में लगभग 2000 सेवादार एवं 1500 से अधिक पुलिसकर्मी अलग-अलग चरणों में अपनी सेवाएं देंगे। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी दीपक शुक्ला ने शनिवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रोजाना दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
कथा में लगभग प्रतिदिन दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिसके लिए लगभग दो लाख स्क्वायर फीट में भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है। बिहार से आए हुए कारीगरों द्वारा भव्य एवं पांच मंजिला यज्ञशाला तैयार की गई है। जिसमें देश के अलग-अलग शहरों से आ रहे हैं यजमानो द्वारा आहुतियां दी जाएंगी।

पार्किंग स्थल बनाए गए
कथा स्थल पर जिन स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए थे उन स्थानों को पार्किंग स्थल का रूप दिया गया। अन्नपूर्णा क्षेत्र को पूरा दुरुस्त किया गया एवं कथा स्थल पर पहुंच मार्ग को व्यवस्थित किया गया। संपूर्ण आयोजन लगभग 40 एकड़ में क्षेत्र में होगा। शहर के लगभग 150 से 200 स्थानों पर अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!