खेल

IPL – घुटने में चोट लगने के बाद संशय था लेकिन गुजरात के विरुद्ध खेलेंगे धोनी: चेन्नई के CEO बोले- MSD पूरी तरह फिट

खेल डेस्क :

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने साफ कर दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को IPL का पहला मैच खेलेंगे। धोनी के खेलने पर संशय इसलिए उठ रहा था, क्योंकि वो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे।

सूत्रों ने बताया कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी को बाएं घुटने में चोट लग गई थी। इसके बाद वे प्रैक्टिस सेशन में भी काफी बाद में बैटिंग करने के लिए आए थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ही नहीं लिया।

जब CSK के CEO काशी विश्वनाथन से मीडिया ने मैच से एक दिन पहले गुरुवार को सवाल किया तो उन्होंने कहा- जहां तक मुझे पता है, हमारे कप्तान फिट हैं, 100 फीसदी खेलेंगे। इसके अलावा किसी और डेवलपमेंट की जानकारी मुझे नहीं है।

IPL के 16वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मैच गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

युवा पेसर चौधरी पहले ही IPL से बाहर हो चुके
CSK के युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी चोट के चलते पहले ही IPL से बाहर हो चुके हैं। मुकेश को पीठ में चोट आई है। मुकेश भी गुजरात से मुकाबले के एक दिन पहले चोटिल हुए हैं। इंडिया अंडर 19 के प्लेयर आकाश सिंह उनकी जगह लेंगे। आकाश ने 2020 अंडर 19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे।

धोनी का आखिरी IPL हो सकता है
धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे संन्यास लेने वाले हैं। तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा। इस बार CSK लीग चरण का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर 14 मई को खेलेगी। टीम ने 7 मई 2019 को अपने घर में आखिरी मुकाबला खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी उस मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, हालांकि इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था।

धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बनी है CSK
भारतीय लीग में CSK की टीम MI के बाद सबसे सफल टीम में से एक है। MI ने 5 खिताब जीते हैं, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK ने धोनी को 4 चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में ही CSK की टीम ने 2010 में पहला ​​​​​खिताब जीता था। फिर 2011 और 2018 में टीम धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। वहीं आखिरी बार वह 2021 में खिताबी जीत हासिल की थी। तब भी धोनी ही CSK के कप्तान थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!