मध्यप्रदेश

इंदौर ने फिर रचा इतिहास: 15 शहरों के एसीआई-एएसक्यू-2023 के वार्षिक रिजल्ट, 4.91 रैंकिंग मिली इंदौर को

इंदौर डेस्क :

एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने 15 शहरों के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) -2023 के वार्षिक सर्वे के परिणाम बुधवार को घोषित किए। इसमें इंदौर एयरपोर्ट पहले स्थान पर आया है। पिछले साल यह दूसरे नंबर पर था। चेन्नई दूसरे और वाराणसी एयरपोर्ट तीसरे नंबर पर आया है। इंदौर एयरपोर्ट को 4.91 रेटिंग मिली है जबकि चेन्नई और वाराणसी दोनों एयरपोर्ट को 4.90 रेटिंग मिली है। इस सूची में त्रिची, रायपुर, गोवा, विशाखापटनम, भुवनेश्वर, कोलकाता, पुणे, कालीकट, अमृतसर, पटना, श्रीनगर, कोयंबटूर एयरपोर्ट शामिल थे।

इन मानकों पर खरे उतरे हम

  • साफ-सफाई
  • यात्री सुविधाएं
  • कर्मचारियों का व्यवहार
  • कनेक्टिविटी
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर
  • शॉपिंग, फूडकोर्ट
  • एयरलाइंस का व्यवहार
  • साइन बोर्ड
  • टर्मिनल भवन में चलने की दूरी
  • चेकिंग काउंटर पर सुविधाएं

पिछले तिमाही में पिछड़ गया था इंदौर
इसी सर्वे के एक तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर तक) में इंदौर एयरपोर्ट पिछड़ गया था और दूसरे से सातवें नंबर पर आ गया था। उस समय यहां रिनोवेशन के काम चल रहे थे। साथ ही कोहरे के कारण कई फ्लाइट देरी से चल रही थीं। इन कारणों से इंदौर एयरपोर्ट पिछड़ गया था।

हालांकि इस रैंकिंग के बाद एयरपोर्ट ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया और फोकस यात्री सुविधाओं पर किया। तीन-चार नए फूड कोर्ट खुले। रिनोवेशन का काम भी पूरा हो गया था। यहीं कारण रहा कि एक तिमाही में इंदौर ने जबर्दस्त काम किया अौर वार्षिक रैंकिंग में टॉप पर रहा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!