विदिशा

विदिशा में कथा की तैयारियां पूरी, 28 बीघा में बना सिर्फ यज्ञ मंडप रोज 40-50 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी प्रसादी, 150 बीघा में बागेश्वर धाम का कथा क्षेत्र

विदिशा डेस्क :

शहर में 6 से 13 अप्रैल तक बायपास स्थित बालाजी पैराडाइज कॉलोनी में होने वाली पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को यज्ञ में शामिल होने वाले यजमानों के मुंडन व दशविधि स्नान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जो बांग्ला घाट चैत्रवती तट पर होगा। मुख्य यजमान उमा गणेशराम शर्मा रहेंगे।

कलश यात्रा गुरुवार सुबह 8 बजे से देवी के बाग से शुरू होगी। खास बात यह है कि यात्रा में उज्जैन में निकलने वाली महाकाल की सवारी में उपयोग होने वाले वाद्य यंत्र गूंजेंगे। हाथी-ऊंट भी शामिल होंगे। कथा क्षेत्र 150 बीघा में बनाया गया है। इसमें से 8 बीघा में सिर्फ यज्ञ मंडप तैयार किया गया है।

यहां रोज 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। पूरे कार्यक्रम में 2.5 से 3 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बटेश्वर भागवत सेवा संस्थान के अंकित कृष्ण शास्त्री, मुकेश टंडन और सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने बताया कलश यात्रा में 5 हजार से ज्यादा महिलाएं पीले वस्त्रों में शामिल होंगी।

9 और 10 अप्रैल को बागेश्वर बालाजी का दरबार सुबह 9 बजे से लगेगा। 11 अप्रैल को रात 9 बजे से भजन गायक बाबा चित्र विचित्र महाराज भजनों की प्रस्तुति देंगे। 12 अप्रैल को भजन गायक खनिज देव चौहान रात 9 बजे से भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में करीब ढाई से 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह राशि दान के रूप में दानदाता उपलब्ध करा रहे हैं।

परिसर को पांच भागों में बांटा, तीन जगह रहेगी पार्किंग
कार्यक्रम स्थल को पांच भागों में बांटा गया है। सभी कार्यक्रम करीब 150 बीघा जमीन पर होंगे। इसमें 28 बीघा जमीन पर अकेला यज्ञ मंडप बनाया है। वहीं 30-30 बीघा की तीन पार्किंग बनाई गई हैं ताकि वाहन रखने की समस्या न रहे। इसके अलावा अन्नपूर्णा रसोई में रोजाना 40 से 50 हजार लोगों का भोजन तैयार होगा। इसके अलावा कथा मंडप और मेला स्थल तैयार किया गया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!