विदिशा

विदिशा में 13 साल की नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म: पड़ोसी युवक ने किया था दुष्कर्म

विदिशा डेस्क :

विदिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को गर्भ ठहर गया था। सोमवार को पीड़िता ने 7 माह के बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का इलाज चल रहा है। नाबालिग की उम्र 13 साल बताई जा रही है।

पिता का इंदौर में चल रहा था इलाज

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता समेत 5 बहनें और एक भाई है। पीड़िता के पिता को गैंगरीन की बीमारी हो गई थी। जिसके चलते उन्हें इंदौर में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पीड़िता अपने भाई और बहन के साथ घर में रहती थी। एक दिन पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता उसे ठीक से जानती भी नहीं थी।

परिवार से बात छुपाई…

परिवार में पहले से पिता की तबीयत खराब चल रही थी इसलिए पीड़िता ने इस बात को छुपाए रखा। इस दौरान उसे पीड़िता को गर्भ ठहर गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी। नाबालिग गुमसुम रहने लगी थी। एक दिन मां ने जोर देकर इसका कारण पूछा तो पीड़िता ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां उसे अस्पताल ले गई। इसी दौरान पीड़िता को प्रसव पीड़ा होने लगी। सोमवार को उसने 7 माह के बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे और पीड़िता की हालत गंभीर है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद महिला थाना की पुलिस ने शुरूआती बयान लिए हैं। फिलहाल पीड़िता की हालत बयान देने लायक नहीं हैं।

डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद पीड़िता के बयान लिए हैं। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!