मध्यप्रदेश

मैहर में चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री बोले- जय-वीरू चोर हैं: सिंधिया ने कहा, ‘एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री को कहता है

न्यूज़ डेस्क :

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को सतना, सागर, रायसेन, धार, इंदौर और भोपाल के दौरे पर हैं। सतना के मैहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा।

सिंधिया ने कहा, ‘एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री को कहता है कि गाली खाने के लिए तुम्हें पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा। कांग्रेस के महासचिव (रणदीप सिंह सुरजेवाला) ने इन्हें जय-वीरू की जोड़ी बताया। आपमें से कितनों ने शोले फिल्म देखी है। मैं नहीं कह रहा, लेकिन कांग्रेस महासचिव खुद कहते हैं कि ये चोर हैं। किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं। कुर्सी देखकर दोनों की आंखों में चमक आ जाती है। कुर्सी को आजा-आजा कर बुलाने लगते हैं।’

सिंधिया ने बिना नाम लिए कहा, ‘हमने बड़े भाई, छोटे भाई की जोड़ी देखी है…? वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। ट्रांसफर उद्योग शुरू कर दिया था। सेवा भाव की जगह सत्ता भाव पाल लिया था। कभी राजमाता ने डीपी मिश्र को सबक सिखाया था। अब सिंधिया परिवार के इस मुखिया ने इस जोड़ी को सबक सिखाया है। ग्वालियर – चंबल संभाग की चमड़ी धूप में तपकर निखरती है।’

सभा से पहले सिंधिया ने मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन किए। मैहर नगर में रोड शो भी किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य बोले- गैरतगंज के साथ सिंधिया परिवार का पुश्तैनी रिश्ता

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांची विधानसभा के गैरतगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का गैरतगंज के साथ पुश्तैनी रिश्ता है। सांची बौद्ध समाज की उपवन तपस्या थी और आजादी के पूर्व भोपाल स्टेट के साथ लगती थी। तो जहां भोपाल स्टेट है, वैसा ही ग्वालियर स्टेट के विदिशा में एक गांव है जिसका नाम वैश्य नगर है। जो बौद्ध समाज के धर्म का केंद्र होता था। जब मैं गैरतगंज या सांची आता हूं तो मैं यहां भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री के रूप में नहीं आता, मैं यहां सांसद के रूप में नहीं आता हूं। मैं आता हूं आपके परिवार के सदस्य के रूप आता हूं। उन्होंने यहां तीन बार बुद्ध भगवान के जयकारे लगवाएं और कहा कि जो सांची आता है वो व्यक्ति जीवन भर सांची का बन जाता है।

सिंधिया का आज का शेड्यूल

केंद्रीय मंत्री सिंधिया तीन दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। आज का उनका शेड्यूल ये है…

  • दोपहर 12.50 बजे: जयसिंहनगर (सागर) में सभा में शामिल हुए।
  • शाम 4.05 बजे: गैरतगंज (रायसेन) में सभा में शामिल हुए।
  • शाम 5.20 बजे: बिडावल (धार) पहुंचेंगे।
  • शाम 6.40 बजे कम्पेल (इंदौर) पहुंचेंगे।
  • रात 10.20 बजे भोपाल पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!