तेज रफ्तार क्रेन मशीन ने पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत: मजदूरी का पैसा लेने महानीम चौराहा गए हुए थे मां बेटा
न्यूज डेस्क :
शमशाबाद के महानीम चौराहे पर एक तेज रफ्तार क्रेन मशीन ने घर वापस जा रहे मां बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जानकारी के अनुसार रुसल्ली टपरा निवासी रामवती बाई अहिरवार अपने 18 वर्षीय बेटा के साथ महानीम चोराहे पर रामचरण साहू नाम के कृषक के यहां अपनी मजदूरी के पैसे लेने आए हुए थे लेकिन कृषक ने मां बेटे को दुत्कार कर भगा दिया। कहा कि अभी होली है मैं पैसे नहीं दूंगा। होली के बाद आना मां बेटे दोनों उदास मन से घर वापस जाने लगे वह रोड के नीचे किनारे से पैदल ही घर जा रहे थे, तभी शमशाबाद की ओर से पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेन मशीन ने भीषण टक्कर मार दी जिसके कारण शिशुपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम को लगभग 5:15 बजें एक क्रेन मशीन का ड्राइवर बहुत ही तेज रफ्तार से क्रेन मशीन चला कर ले जा रहा था और पीछे से टक्कर मारी युवक की खोपड़ी पर क्रेन मशीन का पहिया चढ़ गया, और युवक की खोपड़ी के चितड़े चितड़े हो गए, और क्रेन मशीन वही पर छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। युवक की मां को भी क्रेन मशीन की फटकार लगी जिससे वह भी एक और गिर गई। किसी ने को फोन लगाकर घटना की सूचना दी। शमशाबाद पुलिस भी काफी देर बाद पहुंची और एंबुलेंस से शव को रखकर शमशाबाद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे अपने घर रुसल्ली टपरा भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।



