जयपुर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव ने किया आशादेवी केशरीचंद गोलछा चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण

जयपुर डेस्क :

शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पृथ्वी ने गुरूवार को बीकानेर जिले के नोखा में असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों की सेवा हेतु संचालित अपना घर आश्रम में आशादेवी केशरीचंद गोलछा चिकित्सा केन्द्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. पृथ्वी ने कहा कि आमजन के कल्याण के लिए नोखा के भामाशाह हमेशा अग्रणी रहे हैं। यह अस्पताल निराश्रित एवं असहाय लोगों के साथ जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क इलाज की सेवा के उद्देश्य से खोला गया है। इसके लिए इसको बनवाने वाले भामाशाह साधुवाद के पात्र है।

डॉ. पृथ्वी ने बताया कि सरकार का यूनिवर्सल हैल्थ केयर मॉडल देश-विदेश में अग्रणी मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशवासियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के तहत प्रदेश के परिवारों को 10 लाख रुपये तक एवं गंभीर बीमारियों के मामले में इससे भी अधिक राशि का उपचार निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने नोखा विधायक श्री बिहारीलाल विश्नोई द्वारा विधायक निधि से भेंट की गई एम्बुलेंस का लोकार्पण भी किया।

इस दौरान समाजसेवी सुन्दरलाल डागा, चम्पालाल डागा, भामाशाह केसरी चन्द गोलछा, अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्वाज, उद्योगपति हरिसिंह रांका सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!