विदिशा

पूर्व सांसद लक्षमण सिंह ने किया महाशिव का जलाभिषेक, जन्मदिन पर छोटे राजा बोले- मैं खुद लक्ष्मण सिंह फैंस क्लब का फैन हो गया

लटेरी डेस्क :

|राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद और क्षेत्र में छोटे राजा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के बीच मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र से मेरा कोई राजनीतिक रिश्ता नही बल्कि अपनेपन का दिल का रिश्ता है। अपने उदबोधन में कहा कि अपने चाहने वालों के बीच जन्मदिन मनाने का मज़ा ही कुछ ओर है। इस क्लब के मनीष रघुवंशी, सतीश श्रीवास्तव व आप सभी का प्यार,स्नेह ओर अपनेपन का अटूट व भावनात्मक रिश्ता है कि मैं यहाँ पर खींचा चला आता हूँ। सही मायने में फ़ैन्स क्या होते है इसका जीता जागता उदाहरण यह क्लब है। में खुद इस फ़ैन्स क्लब का फैन हो गया। तत्पश्चात महा प्रसादी का वितरण छोटे राजा ने अपने हाथो से किया।

दोपहर के समय जैसे ही लक्ष्मण सिंह बड़ी मदागन पहुंचे वहां पर उपस्थित लक्ष्मण सिंह फैंस क्लब के सदस्यों और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोटे राजा का जोरदार स्वागत सत्कार किया लक्ष्मण सिंह ने सर्वप्रथम पवित्र जल कुंड में जलामन कर भगवान महाशिव का जल अभिषेक किया और सभी मंदिरों में दर्शन करने के उपरांत संत जनों की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात मंच पर पहुंचे और वह पर लक्ष्मण सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष मनीष रघुवंशी उपाध्यक्ष सती श्रीवास्तव सहित सभी कार्यकर्ताओं ने 25 किलो की फूल माला से छोटे राजा का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और जन्मदिन की बधाइयां दी इस अवसर पर छोटे राजा लक्ष्मण सिंह ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि आप सबसे मेरा दिली रिश्ता है और मैं इसे हमेशा कायम रखने की कोशिश करूंगा।

इस अवसर पर फ़ैन्स क्लब के अध्यक्ष मनीष रघुवंशी, उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, सहित समस्त टीम ने जोरदार स्वागत कर पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्म दिवस की बधाइयां दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लेखराज सिंह बघेल, देवीसिंह बघेल, गग्नेंद्र रघुवंशी, सुरेंद्र उपाध्याय ,रविंद्र जादौन , थानासिंह राजपूत, मधुसूदनगढ़, विदिशा, राजगढ़,व्यावरा,सिरोंज से आये अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!