मध्यप्रदेश

आज होगा फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन: 56 हजार 889 युवा वोटर पहली बार डालेंगे वोट

भोपाल डेस्क :

प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 56 हजार 889 युवा वोटर पहली बार वोट करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट बनाने काम पूरा हो गया है। बुधवार को इसका प्रकाशन किया जाएगा। राजनीतिक दलों को ये सूची दी जाएगी। इससे पहले 2 अगस्त को वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है।

वोटर लिस्ट में नए लोगों के नाम जोड़ने और उसको अपडेट करने काम पूरा हाे गया है। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया गया। जिले की सातों विधानसभाओं में फाइनल वोटर लिस्ट बनकर तैयार हो गई है। 40 दिन चले अभियान में 18 से 19 साल के युवा वोटर्स 25 हजार 140 नए युवा वोटर्स के नाम जोड़े गए। इससे पहले 31 हजार 749 के नाम जोड़े जा चुके हैं। अब ये संख्या 56 हजार 889 हो गई है।

जिले में अब 20 लाख 86 हजार 231 वोटर्स हो गए हैं जो इस बार मतदान करेंगे। इसमें 10 लाख 74 हजार 376 पुरुष और 10 लाख 11 हजार 681 महिला वोटर्स शामिल हैं। इसके पहले 2018 में हुए चुनाव में 18 लाख 54 हजार 847 मतदाता थे। इस तरह पिछले 5 साल में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 31 हजार 384 बढ़ गई है।

अब भी जुड़वा सकते हैं नाम…

अब तक जिन मतदाताओं ने नाम नहीं जुड़वाया है, वह इसकी वजह बताकर नाम जुड़वा सकेंगे। जिसे पूरक वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। एक लाख 19 हजार 604 वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं। 41 हजार 942 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।

महिलाओं ने तेजी से जुड़वाए नाम

नई वोटर लिस्ट में 44 हजार 221 महिलाओं ने अपने नाम जुड़वाए हैं। 2 अगस्त की स्थिति में भोपाल की सात विधानसभाओं में 967460 महिला वोटर्स दर्ज थी। जबकि इस बार तैयार की गई सूची में इसकी संख्या 1011681 हो गई है। यानी 44 हजार 221 महिलाओं ने अपने नाम जुड़वाए हैं। पुरुषों की बात करे ताे 2 अगस्त की स्थिति में 1040941 पुरुष वोटर्स थे। जो अब बढ़कर 1074376 हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!