देश

चुनाव आयोग का केंद्र सरकार को निर्देश- विकसित भारत मैसेज रोकें, कई अफसर बदले

नई दिल्ली डेस्क :

चुनाव आयोग ने गुरुवार (21 मार्च) को तकनीकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मिनिस्ट्री) को वॉट्सऐप पर भेजे जा रहे विकसित भारत मैसेज तुरंत रोकने का निर्देश दिया है।

आयोग को शिकायत मिली थी कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार की योजनाएं बताने वाले मैसेज आम लोगों को भेजे जा रहे हैं।

हालांकि, मंत्रालय ने आयोग को दिए जवाब में कहा था कि ये मैसेज आचार संहिता लागू होने से पहले भेजे गए थे, लेकिन ये सिस्टम और नेटवर्क इश्यू की वजह से देर से पहुंचे हैं।

इससे पहले, आयोग ने 4 राज्यों गुजरात, पंजाब, ओडिशा और असम में नॉन कैडर अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। इनमें 5 कलेक्टर और 8 SP शामिल हैं।

असम में CM हिमंता बिस्वा सरमा के भाई SP सोनितपुर सुशांत बिस्वा सरमा और पंजाब में खडूर साहिब से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल के भाई SSP भटिंडा हरनानबीर सिंह गिल को हटाया है।

पीएम मोदी के खिलाफ दर्ज हो चुकी हैं आचार संहिता उल्लंघन की दो शिकायतें
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 चरणों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। जिसके तुरंत बाद ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों पर होना है। आचार संहिता लागू होने के साथ ही इसके उल्लंघन की शिकायतें भी दर्ज होने लगी हैं। पीएम मोदी के खिलाफ तो 24 घंटे में 2 शिकायतें आयोग तक पहुंच चुकी हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!