विदिशा

सागर की घटना का विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने फूंका मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला: विधायक ने की सरकार को हटाने की मांग

विदिशा डेस्क :

सागर जिले के बड़ोदिया गांव में एक युवक की हत्या और उसकी मां को निर्वस्त्र कर पीटे जाने की घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश हैं। वहीं विदिशा में इस घटना को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंका।

मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के विरोध किया गया। विदिशा में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव भारद्वाज के नेतृत्व में देर शाम को माधवगंज चौराहे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ता मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला लेकर आने पर काफी देर तक पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की होती रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला जलाया।

पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाया। पुतला दहन के पहले नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार करने के मामले में नम्बर वन पर हैं।

एक तरफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संत रविदास जी का मंदिर बनाकर प्रदेश के भोले भाले दलित भाई-बहनों का ठगने का काम कर कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के नेता रोज दलितों आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं। यह चिंताजनक बात है।

प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने से बच रहे है। वह बयान दे रहे हैं कि ये आपसी रंजिश का मामला हैं। यह भाजपा का असली चरित्र है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष वैभव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो युवा कांग्रेस प्रदेश में उग्र प्रदर्शन कर सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर करेगी।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय कटारे, पुनीत चौधरी, जिला कांग्रेस महामंत्री सुरेश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है। लाड़ली बहनों के नाम पर नोटंकी करने वाले शिवराज जी भाजपा नेताओं द्वारा सरेआम बहन को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना पर मौन क्यों हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!