जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन: जिले की 3 लाख 90 हजार महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए हैं पात्र
विदिशा डेस्क :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं इसको लेकर आज विदिशा में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ , जिसमे
समग्र आईडी की केवाईसी का काम करने वाले लोगो को प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय है कि विदिशा जिले की 3,90000 महिलाएं इस योजना के दायरे में आती हैं । बुधवार से जिले के सभी स्थानों पर ई केवाईसी करने की प्रक्रिया शुरू होगी ।
प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना मैं लाभ लेने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 तारीख से शुरू होगी और इसके पहले पात्र महिलाओ के ईकेवाईसी समग्र आईडी में नाम जोड़ने और अपडेट कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा रही है । इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ऑडिटोरियम में जिले भर के ईकेवाईसी करने वाले की ओर सेंटर संचालक, सचिव, जीआरएस और नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड प्रभारियों को यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है अधिकारियों ने बताया की लाड़ली बहना योजना के लिए 23 से 60 वर्ष की विवाहित, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के आवेदन पत्र 25 मार्च से भरे जाएंगे। ऑनलाइन फार्म दर्ज करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे। लाडली बहना योजना का फॉर्म भरना बहुत ही आसान है इस योजना के लिए आवेदन करते समय समग्र आईडी और आधार कार्ड की आवश्यकता होगी । समग्र आईडी और आधार कार्ड में एक एक जैसी जानकारी होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार का अंतर होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।



