जयपुर

औराबांधा के गौठान में हुआ जिला स्तरीय गौठान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

मुंगेली/रायपुर डेस्क :

प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जिले के गौठानों में गौठान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गौठानो में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जिला स्तरीय गौठान दिवस कार्यक्रम का आयोजन लोरमी विकासखंड के ग्राम औराबांधा में किया गया। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर और कलेक्टर राहुल देव ने विधि विधान से गोवर्धन की पूजा अर्चना कर मवेशियों को खिचड़ी खिलाई और जिलेवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जिले के नागरिकों को गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन गायों की पूजा करने की परम्परा रही है। आज बहुत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि समाज के सभी वर्ग आगे बढ़े। उनके इसी मंशा के अनुरूप किसान, मजदूर, महिला, युवा सहित सभी वर्गो को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया, बिजली बिल हाफ किया। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। गौठान के माध्यम से अब स्व सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। आज महिलाएं समूह के माध्यम से व शासन की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़कर सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही है।
        कलेक्टर राहुल देव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्राम औराबांधा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। पशुपालक किसानों से गोबर की खरीदी की जा रही है। स्व सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और अन्य उपयोगी सामग्री बनाए जा रहे हैं। उन्होंने गौठान दिवस की सभी को बधाई दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। जनपद पंचायत लोरमी की उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू आदित्य वैष्णव ने कहा कि गोवर्धन दिवस के अवसर पर अपने जीवन में कभी क्रोध और अहंकार नहीं करने का संकल्प लें। उन्होंने गौठान की उपयोगिता भी बताई और किसानों को अपने मवेशियों को गौठानो में भेजने की अपील की। इस अवसर पर जिला स्तरीय और विकासखंड स्तरीय में सर्वाधिक गोबर विक्रेताओं, सर्वाधिक वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक स्व सहायता समूह और उन्नत नस्ल के पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान कला जत्था समूह द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, लोरमी एसडीएम श्रीमति पार्वती पटेल, ग्राम के सरपंच श्रीमति प्रियंका सुरेश साहू जनप्रतिनिधि जवाहर साहू, श्रीमति उर्मिला रमेश यादव, विद्यानंद चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!