जयपुर

जिला कलेक्टर ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु ग्रहण किया सर्वेश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार

जयपुर डेस्क :

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में अलवर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को वर्ष 2022 के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार प्रदान किया।

उन्हें यह अवार्ड जिले में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर एवं उनके कल्याण के लिए नवाचार करते हुए दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में किये गये कार्यों के लिए दिया गया।

          उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले देशभर में केवल एक जिले को प्रदान किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!