विदिशा

मोरारी बापू की कथा का समापन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़: जन चेतना मंच ने हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी प्यास बुझाई।

आनंदपुर डेस्क :

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के तत्वधान में श्री रामदास हनुमान मंदिर पर विश्व संत मोरारी बापू के मुखारविंद से श्रीराम कथा का भंडारे के साथ ही समापन हो गया। 11 से 19 मार्च तक चली इस श्रीराम कथा में ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही देश विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।। सद्गुरु नगर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिदिन हजारों व्यक्तियों ने कथा के साथ ही भोजन का आनंद किया। फसल का समय और खराब मौसम के बाद भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मोरारी बापू को सुनने आए। श्रीराम कथा मे महाराष्ट्र, राजस्थान , उत्तरप्रदेश सहित अन्य देश के अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए ट्रस्ट द्वारा बड़े स्तर की व्यवथाएं की गई थीं। इसके अतिरिक्त भोपाल गुना सहित आसपास के अन्य नगरों में लॉज किराया पर ली गई हैं। कथा प्रतिदिन सुबह 10 से 02 बजे तक एक पाली में चली। कथा के लिए 10 बीघा खेत में टेंट लगाया गया हैं। कथा की भव्यता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि इसके लिए टेंट अमरेली से, रसोइया अहमदाबाद से और सुरक्षा गार्ड राजस्थान से बुलवाए गए थे। ट्रस्ट ने कथा में आकर्षण पैदा करने के लिए सभी भवनों को पुनः सफेद रंग से पुतवाया है। जो की बापू को अतिपसंद है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा भी स्टॉल लगाकर प्याऊ के माध्यम से राहगीरों को पेयजल की व्यवस्था की गई थी। जिसके माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी प्यास बुझाई। साथ ही संगठन कार्यों के प्रचार प्रसार हेतु एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्याऊ संचालन में राकेश साहू जावती, अभिषेक रघुवंशी, वीरसिंह बघेल मुबारकपुर, वीरेंद्र चौरसिया, प्रीतम रजक इत्यादि का विशेष सहयोग रहा है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!