सीएमएचओ ने सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सा का विजित किया: 3 महीने पूर्व के ऑपरेटेड मरीज से की बात

आनंदपुर डेस्क :
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विदिशा डॉक्टर योगेश तिवारी ने सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनन्दपुर का विजिट किया। इस दौरान सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय की ओपीडी, वार्ड ऑपरेशन थियेटर ,रेटिना बिभाग आदि का अवलोकन किया। बार्ड में भर्ती मरीजों एव उपस्थित स्टाफ से चर्चा की। सी एम एच ओ डॉ योगेश तिवारी ने वार्ड के रिकॉर्ड को कंप्यूटर पर देखा। 1 फरवरी को मोतियाबिंद के ऑपरेशन कितने हुए हैं

उन्हीं ऑपरेट मरीजों में से एक का मोबाइल नंबर निकाल कर उससे संपर्क कर हकीकत जानी मरीज ने सीएमओ से कहा कि वाकई जैसा नाम वैसा काम होता है यहां किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाती। आंखों की जांच ऑपरेशन चश्मा दवाई सहित हाथों-हाथ उपलब्ध कराई जाती हैं। मैं अपने रिश्तेदारों का भी ऑपरेशन सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय में ही कराऊंगा। सीएमओ योगेश तिवारी को रवि उपाध्याय ने ट्रस्ट की विस्तृत जानकारी प्रदान की ओर वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ सी. एम. ओ. डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने हॉस्पिटल चिकित्सा उपलब्ध सुविधा की जानकारी दी।

ऑपरेशन थिएटर में भी वरिष्ठ नेत्र (चिकित्सक) सर्जन डॉक्टर लोकेश गुप्ता से भी चर्चा की। सीएमओ डॉक्टर योगेश तिवारी कहा कि यह संस्था यहां के डॉक्टर और कर्मचारी पीड़ित मानवता की सेवा के भावनाओं के साथ उत्कर्ष सेवा कार्य कर रहे हैं। यह हर जगह देखने को नहीं मिलता।
इस दौरान उनके साथ डॉक्टर समीर किरार डी. एच. ओ. विदिशा, रवि भाई उपाध्याय, जिग्नेश हालानी,भी उपस्थित रहे।




