CM शिवराज और असम के मुख्यमंत्री हेमंत जन आशीर्वाद यात्रा शमशाबाद हुए शामिल, रोड शो निकाला, जन सभा को किया संबोधित
विदिशा डेस्क :
भाजपा संगठन द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद रैली सोमवार शाम को शमशाबाद पहुंची, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए शमशाबाद पहुंचे। शमशाबाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया। रथ पर मुख्यमंत्री शिवराज ,असम के मुख्यमंत्री और विधायक राजश्री सिंह रथ पर सवार थी। शमशाबाद में जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ, मुख्यमंत्री के रोड शो पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। रोड शो के बाद जन आशीर्वाद यात्रा कृषि उपज मंडी पहुंची, जहां पर मुख्यमंत्री ने 127 करोड़ रुपए की लागत से 12 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
असम के मुख्यमंत्री ने कहां की मध्य प्रदेश अब विकास की श्रेणी में पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए संचालित हो रही योजनाएं अद्वितीय हैं उन्हें अन्य राज भी लागू कर रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान उन्होने विपक्ष गठबंधन को आधे हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष के नेता हिंदू विरोधी बयान दे रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बारे में कहा कि अगर कमलनाथ जी अगर सच्चे हिंदू हैं तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अयोध्या ले जाएं और उन्हें रामलाल के मंदिर के दर्शन कराए।
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के बारे में कहा महिलाओं की जिंदगी में खुशहाली लाना मेरी जिंदगी मकसद है, आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएंगे।
हमारी सरकार ने बहनों को उनका अधिकार दिया है उनका हक दिया है। मैंने कभी मुख्यमंत्री पद का अहंकार नहीं किया बल्कि बहनों का भाई बनकर मैं फर्ज निभाया है। मैं सरकार नहीं चलता परिवार चलता हूं परिवार की सभी सदस्यों को कहीं कोई तकलीफ ना हो यह मेरे जीवन का मकसद है इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जो फैसले खराब हुई है उनका सर्वे जल्दी कर कर रहा था राशि वितरण करने का कार्य सर किया जाएगा उन्होंने महाविद्यालय में बीएससी और कॉमर्स की पढ़ाई की शुरू करने की घोषणा की।
इस मौके पर पिछला वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मंत्री राम खेलावन पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।