
आनंदपुर डेस्क :
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संगठन जन चेतना मंच ने अपनी सार्थक दिवाली मने इस मौके पर मतदान करने सहित पांच संकल्प भी दिलाए। जन चेतना मंच की सार्थक दिवाली का उद्देश्य है कि हर गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आना चाहिए तो इसी उद्देश्य के तहत संगठन द्वारा गर्म वस्त्रो का वितरण किया जाता है जो की पूरे सर्दी के मौसम में निरंतर चलता है इस अभियान की शुरुआत प्रतिवर्ष दिवाली के एक-दो दिन पहले ही की जाती है।

यह संकल्प दिलाए
सामाजिक संगठन जन चेतना मंच ने अपनी सार्थक दिवाली और जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पटेरा चांडू के मजरा में पहुंचकर वहां उपस्थित सहरिया/आदिवासी समाज के लोगों को कपड़े बांटने के साथ ही पांच संकल्प भी जिसमें प्रमुख रूप से आगामी विधानसभा में निडर होकर मतदान जरूर करें, हमारे घर और गांव में किसी भी प्रकार की कोई गंदगी ना फैलाएं स्वच्छता बनाए रखें, अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें जिससे वह पढ़ लिखकर देश का एक जिम्मेदार और काबिल इंसान बन सके, सभी प्रकार के नशे का बहिष्कार करें हम तो नशा का त्याग करें साथ ही हमारे पड़ोसी और समाज को भी नशा करने से रोके, किसी के बहकावे में ना आए और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

गर्म कपड़ों का वितरित
सार्थक दिवाली मनाने के पीछे सामाजिक संगठन जन चेतना मंच का उद्देश्य रहा है कि कोई भी गरीब असहाय दिव्यांग व्यक्ति दिवाली के शुभ अवसर पर उदास ना रहे ऐसे गरीब असहाय व्यक्तियों की बस्ती में पहुंचकर संगठन प्रतिवर्ष पिछले 7 वर्षों से सार्थक दिवाली मनाता चला आ रहा है इसी उपलक्ष्य में इस बार भी गर्म कपड़े वितरित कर अपने अभियान का शुभारंभ किया और यह कपड़े वितरण करने का सिलसिला पूरे सर्दी के मौसम चलता रहेगा

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया है कि सामाजिक संगठन जन चेतना मंच पिछले 8 वर्षों से निरंतर पीड़ित मानवता की सेवा में लगा हुआ है चाहे कोई सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार हो जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज को जागरूक कर अपने अधिकारों की प्रति जागरूक करना और दिवाली के अवसर पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कपड़े वितरित करना एवं निशुल्क शिक्षा की शिक्षा दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित अनेकों सामाजिक कार्य निरंतर करता आ रहा है इसी कड़ी में आज पटेरा चांडू की सहारिया बस्ती में कपड़े वितरित कर सार्थक दिवाली मनाई।

इस अवसर पर संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पाटीदार, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाहा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी रवि कुशवाह, गौ सेवक संदीप मीना सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे




