खेल

36वाँ राष्ट्रीय खेल: मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, नीरू ने जीता सोना

खेल डेस्क :

गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में शुक्रवार से शुरू हुई शूटिंग प्रतियोगिता में महिलाओं के शॉटगन ट्रैप इवेंट में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ एक्सलेंस की नीरू ढांडा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौक़ा है जब राष्ट्रीय खेलों में शाट्गन इवेंट में पहली बार स्वर्ण पदक मिला है।

मध्यप्रदेश के नए नेशनल गेम रिकॉर्ड होल्डर तैराक अद्वैत पागे ने शुक्रवार को पुनः 400 मीटर फ्री स्टायल स्विमिंग में रजत पदक हासिल किया है। राष्ट्रीय खेलों में अब तक अद्वैत ने 4 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते हैं।

मध्यप्रदेश ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में अब तक 10 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य के साथ कुल 33 पदक हासिल किए हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!