मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS- मैहर शारदा मंदिर में युवक ने खुद की बलि देने की कोशिश, गला काटा: कारण जानकर हैरानी होगी

न्यूज़ डेस्क :

मैहर के शारदा माता मंदिर में एक युवक ने अपना गला काटकर बलि देने की कोशिश की। वहां मौजूद लोग उसे सिविल अस्पताल ले गए। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका कहना है कि माता ने मेरा भाई ले लिया, इसलिए मैं भी अपनी बलि दे रहा था।

मामला सोमवार रात का है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के ग्राम गाड़ा थाना कोरांव का रहने वाला लल्ला राम दाहिया (37) दर्शन के लिए मैहर आया था। मंदिर परिसर में हवन कुंड के पास उसने चाकू निकाला और गला काट लिया। वहां मौजूद श्रद्धालु तुरंत लल्ला राम की तरफ भागे। उसके गले पर गहरा घाव हो गया था, काफी खून बह रहा था। लोगों ने गमछे और तौलिए से खून रोकने की कोशिश की। पैरा मेडिकल स्टाफ वहां पहुंचा और प्राथमिक इलाज किया।

इसकी सूचना मंदिर के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को दी गई। मैहर एसडीएम सुरेश जाधव, राजीव पाठक भी वहां पहुंच गए। युवक को सिविल अस्पताल भेजा गया।

बोला- मैं सिर्फ अपनी बलि दे रहा था

युवक ने अपना नाम – पता खुद बताया। लल्ला राम ने कहा, माता ने मेरे भाई को अपने अंदर में ले लिया (अपने पास बुला लिया), मेरे सामने मेरा भाई चला गया, इसलिए मैं भी मां को अपनी गर्दन काट कर बलि चढ़ा रहा था। लोगों ने उसे समझाया कि भाई नहीं है तो उसे अपने माता – पिता की सेवा करनी चाहिए। इस पर कहने लगा- मैं सिर्फ बलि देना चाहता है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!