मध्यप्रदेश

BREAKING NEWS- ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी: सीनियर साइंटिस्ट की ब्रेन डेथ के बाद किडनियां-लिवर होंगे ट्रांसप्लांट

इंदौर डेस्क :

कैट के सीनियर सांइटिस्ट की ब्रेन डेथ के बाद शनिवार को उनकी दोनों किडनियां और लिवर ट्रांसप्लांट किए जाएंगे। इसके लिए दो ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इससे तीन लोगों को नई जिंदगी मिलेगी। इंदौर में यह 54वां ग्रीन कॉरिडोर होगा।

आरआर कैट कॉलोनी निवासी श्रीरामुलु कंजेटी (58) को ब्रेन हेमरेज होने पर विशेष ज्युपीटर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। शुक्रवार को उनकी ब्रेन डेथ हो गई। यहां चार सदस्यीय डॉक्टरों ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने उन्हें ब्रेन डेथ घोषित किया। इसके बाद सीनियर इंटेंसिविस्ट डॉ. भाविक शाह. मुस्कान ग्रुप के सेवादार संदीपन आर्य और जीतू बगानी ने अंगदान को लेकर परिवार की काउंसलिंग की। इस पर परिजन ने उनकी दोनों किडनियां व लिवर ट्रांसप्लांट डोनेट करने की सहमति दी।

शनिवार को विशेष ज्युपीटर हॉस्पिटल से शैल्बी हॉस्पिटल और चोइथराम हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारियां चल रही हैं। कंजेटी की एक किडनी ज्रयुपीटर विशेष हॉस्पिटल में ही एक महिला को, दूसरी किडनी चोइथराम हॉस्पिटल में पुरुष को और लीवर शैल्बी हॉस्पिटल में एडमिट मरीज को ट्रांसप्लांट की जाएगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!