मध्यप्रदेश

Breaking news- BSNL के SDO ने की सुसाइड की कोशिश: हरदा में पत्नी से विवाद के बाद घर में लगाई आग

न्यूज़ डेस्क :

हरदा में पत्नी से विवाद के बाद BSNL के SDO ने सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने घर के बिस्तरों में आग लगा दी। गैस सिलेंडर का वाॅल्व खोलकर अपने पास रख लिया। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। मामला गुरुवार शाम करीब 7 बजे का है। दंपती ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

एएसआई संजय ठाकुर ने बताया कि अवस्थी कंपाउंड में रहने वाले जमील अहमद (55) और उनकी पत्नी (50) के बीच आपसी विवाद की सूचना मिली थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो SDO की पत्नी और दोनों बेटियां सहमी हुई खड़ी हुई थी। मकान के ऊपर वाले हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने बॉल्टी से पानी लाकर आग पर काबू पाया। साथ ही पास में ही रखे गैस सिलेंडर के वॉल्व को बंद कर आग से दूर किया। इसके बाद दंपती को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

कोर्ट में तलाक का चल रहा केस
एसडीओ अहमद और उनकी पत्नी के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। अभी इस पर फैसला नहीं आया है। पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहती थी। 6 से 7 महीने पहले ही पति के घर आकर नीचे के फ्लोर में रह रही है। पति जमील खान ऊपर वाले कमरे में अलग रहते हैं। पुलिस के बताया कि दंपती के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है। इसे लेकर पत्नी ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

दो साल पहले असम में ट्रांसफर, जॉइन नहीं किया

एसडीओ जमील अहमद का हरदा से दो साल पहले असम में ट्रांसफर हो गया था। बताया जा रहा है उन्होंने वहां जॉइन नहीं किया। वे बिना बताए गैर हाजिर चल रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!