विदिशा

उच्यस्तरीय जांच की मांग को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा: हत्या की आशंका जताई

विदिशा डेस्क :

कुछ दिन पहले शमशाबाद के पास भीम आर्मी जिला संयोजक चरण सिंह की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने हत्या की आंशका जताई है। आज भीम आर्मी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की।

आज भीम आर्मी के पदाधिकारी और सदस्यों ने एक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर एसपी के नाम लेकर एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पिछले दिनों शमशाबाद क्षेत्र में भीम आर्मी के जिला संयोजक चरण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

संभाग अध्यक्ष गब्बर सिह ने कहा कि हमारे संगठन के विदिशा जिले के सचिव रख संयोजक चरण सिंह चौधरी की 27 तारीख को संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। परिजनों और संगठन को उनकी हत्या की आंशका है। उनकी राजनीतिक हत्या की गई है। हमने हत्या की जांच की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है, जिनमें कुछ बिंदु रखे गए है उन पर जांच की जाए, अगर प्रशासन हमारी मांगों को नहीं मानता है तो आने वाले समय में हम विदिशा में बड़ा आंदोलन करेंगे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!