विदिशा

भारत जोड़ो यात्रा: सिरोंज/लटेरी विधानसभा में निकाली भारत जोड़ो यात्रा,

आनंदपुर डेस्क :

भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा सिरोंज लटेरी विधानसभा की लटेरी से प्रारंभ होकर सुनखेर होते हुए जावती पहुंची जहां आमसभा के साथ उप यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने के लिए 3500 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं यदि वाकई देश के प्रधानमंत्री जी देश को जोड़ना चाहते हैं तो वह भी एक यात्रा करके दिखाएं झूठा दिखावा करने से कुछ नहीं होता जमीन पर कुछ करके दिखाना पड़ता है। देश को एक बार फिर निजी हाथों में सौंपने की पूरी तैयारी बीजेपी ने कर ली है और जिस तरह से अंग्रेजो ने हमारे देश पर शासन किया था वैसे ही उद्योगपति हमारे देश पर शासन करने के लिए आतुर हैं और भाजपा उनकी पूरी मदद कर रही है। क्योंकि सरकारी संस्थानों को इन्हीं के हाथों में गिरवी रख रही है। साथ ही पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा कि आदेश की आम जनता महंगाई की मार से परेशान है सरकारी संस्थान भाजपा सरकार लगातार प्राइवेट हाथों में देकर रोजगार के अवसर छीन रही है और देश के युवा दर-दर बेरोजगार होकर भटक रहे हैं इस बार प्रदेश सहित देश में कांग्रेस की सरकार आने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महंगाई भी नियंत्रण में हो जाएगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निशांत कुमार जैन पूर्व विधायक पानबाई पंथी पूर्व विधायक मेहताब सिंह भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक राकेश कटारे सह समन्वयक रजत गौर विधानसभा समन्वयक गगनेंद्र रघुवंशी ने भी सभा को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी इस अवसर पर आनंदपुर विधानसभा समन्वयक संजीव कुशवाहा पूर्व जनपद अध्यक्ष देवी सिंह बघेल अशोक त्यागी सुरेंद्र उपाध्याय लक्ष्मण सिंह मास्टर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन करेरिया यदुवीर सिंह बघेल सहित हजारों की संख्या में लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!