अहिरवार समाज संघ को मिला नया नेतृत्व: अमन सिंह सूर्यवंशी बने ब्लॉक अध्यक्ष
भंग पड़ी कार्यकारिणी के पुनर्गठन की शुरुआत, समाजजनों ने जताया उत्साह

गंजबासौदा डेस्क :
अहिरवार समाज संघ गंजबासौदा में लंबे समय से भंग पड़ी कार्यकारिणी को फिर से सक्रिय करने की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। संघ के जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार के क्षेत्रीय दौरे के दौरान गंजबासौदा में समाज के जिम्मेदार साथियों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद जिला अध्यक्ष बबलू अहिरवार ने अमन सिंह सूर्यवंशी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा की, जिसे प्रांतीय अध्यक्ष एमएल वर्मा (पूर्व डीएसपी) ने स्वीकृति प्रदान कर नियुक्ति घोषित की। इस नियुक्ति के साथ ही गंजबासौदा ब्लॉक को नया नेतृत्व मिल गया, जिससे समाज में उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल बन गया।

समाजजनों ने उम्मीद जताई कि अमन सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी, संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान संभागीय सदस्य संतोष अहिरवार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश अहिरवार, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार अहिरवार, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर सूर्यवंशी, रामकरण अहिरवार, नीतेश सूर्यवंशी, बीरेंद्र अहिरवार, अमित कुमार, बिट्टू अहिरवार, कुंदन सिंह, हरि सिंह, धर्मेंद्र अहिरवार, गोविंद, मुरारी अहिरवार, रवि अहिरवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अमन सिंह सूर्यवंशी का समाजजनों ने पुष्पमालाओं और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि नया नेतृत्व समाज को संगठित करने और सामाजिक हितों की आवाज को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा।



