मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता के बीच एजेंसियों की कार्रवाई: अभी करोड़ों की नकदी व सामान जब्त
पिछली बार से दोगुना

भोपाल डेस्क :
विधानसभा चुनाव में इस बार त्योहारों की आड़ में जमकर नकदी, जेवर और ‘गिफ्ट’ की सप्लाई हाे रही है। यही वजह है कि आचार संहिता लगने के महज 16 दिन में ही 20 एजेंसियों (पुलिस, इनकम टैक्स, आबकारी आदि) ने 133 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध सामग्री पकड़ी है। इसमें 14.77 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, 23.93 करोड़ की शराब और 51.77 करोड़ रुपए के सोना-चांदी और अन्य आभूषण शामिल हैं।
34.36 करोड़ की घड़ियां, साड़ी, कंबल, चादर और कपड़े जैसे ऐसे सामान जब्त किए हैं, जिन्हें गिफ्ट की शक्ल में वोटर्स को दिया जा सकता है। निर्वाचन आयोग की हाल में तैयार की गई रिपोर्ट में सामने आया है कि 9 अक्टूबर को आचार संहिता लगने के बाद से 133 करोड़ से ज्यादा का सामान व नकदी पकड़ी गई है। पिछले पूरे चुनाव में यह आंकड़ा 72 करोड़ रु. था। यानी जितनी जब्ती पिछले पूरे चुनाव में हुई थी, उसकी दोगुनी 16 दिन में ही जब्त हो चुकी है।

50 हजार से ज्यादा की नकदी लेकर चल रहे हैं तो देना होगा हिसाब : चुनाव आयोग के निर्देश के बाद 50 हजार से ज्यादा की नकदी लेकर यदि आप निकल रहे हैं तो पूछने पर एजेसियों को इसका हिसाब देना होगा। अन्यथा राशि सीज की जा सकती है। इसे छुड़ाने के लिए जिले में जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में बनी कमेटी सुनवाई करेगी। व्यक्ति को संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे।

50 हजार से ज्यादा की नकदी लेकर चल रहे हैं तो देना होगा हिसाब
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद 50 हजार से ज्यादा की नकदी लेकर यदि आप निकल रहे हैं तो पूछने पर एजेसियों को इसका हिसाब देना होगा। अन्यथा राशि सीज की जा सकती है। इसे छुड़ाने के लिए जिले में जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में बनी कमेटी सुनवाई करेगी। व्यक्ति को संबंधित दस्तावेज पेश करने होंगे।
निष्पक्ष चुनाव के लिए कार्रवाई
स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए एजेंसियों लगातार कार्रवाइयां कर रही हैं। आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 133.88 करोड़ का सामान व नकदी जब्त की गई है। – अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी



