विदिशा
गांजा व अवैध कच्ची शराब बैचने वाले आरोपी गिरफ्तार
आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर थाना पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गांजा और शराब सहित गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरवाई तरफ से आनंदपुर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गांजे के साथ पकड़ा। पुलिस ने कुरवाई जोड़ घेराबंदी कर आरोपी मुजाहिद खां के कब्जे से 1.5 किलो गांजा कीमती 15000 रुपए की जब्ती की। मोटरसाइकिल भी जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

दूसरे मामले में आनंदपुर पुलिस ने आरोपी गोलू बंजारा एवं कैलाश बंजारा से हाथ भट्टी की बनी हुई हानिकारक देसी शराब जब्त की है। इन दोनों आरोपियों को गौशाला के पास ग्राम हरिपुर तालाब पर दबिश देकर पुलिस ने शराब सहित पकड़ा है।



