हनुमान जन्म उत्सव पर आनंदपुर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, ग्रामीण जनों को पीले चावल दे कर किया आमंत्रण
आनंदपुर डेस्क :
हनुमान जन्म उत्सव पर आनंदपुर में निकाली जाएगी विशाल शोभा यात्रा। यह शोभायात्रा सुबह 8:30 बजें से शिव मंदिर से शुरू होकर रामदास हनुमान मंदिर बिरला मंदिर पर ( लगभग 3 किलोमीटर) पहुंचेगी। जहां पर सभी भक्तजनों को बूंदी का प्रसाद वितरित कराया जाएगा इस जन्म उत्सव में सबसे खास बात यह है कि इसमें 25 डपला, 1 बग्गी, 2 डीजे,2 दल दल घोड़ी, ढाई सौ ध्वजा, जोकि अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र होंगे। और इस शोभायात्रा को और भी भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा 6 हजार से अधिक की आबादी वाले निज ग्राम आनंदपुर के साथ ही अनेक गांवों में पीले चावल देकर गणमान्य नागरिकों को से अनुरोध किया है कि इस शोभायात्रा में पधारे और इस आयोजन को भव्य रूप देने में सहयोग करें।
आयोजन समिति के संतोष शर्मा, भगवान लाल पाराशर, आशीष शर्मा आदि ने बताया कि भगवान हनुमान जी का जन्म उत्सव इस बार आनंदपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आनंदपुर के मुख्य बाजार में शोभा यात्रा पर दो क्वांटल से अधिक फूलों की वर्षा कराई जाएगी। और आनंदपुर मुख्य बाजार से लेकर बिरला मंदिर तक जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारियां भी की गई है। यह पहला अवसर है कि आनंदपुर में इतने भव्य तरीके से हनुमान जन्म उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें सबसे आकर्षण का केंद्र होंगी 2 दल दल घोड़ी, 25 डपला, एक बग्गी और दो डीजे, 12 भजन मंडली, उम्मीद है कि इस भव्य शोभायात्रा में कम से कम 2000 से अधिक भक्तगण इस सम्मिलित होंगे।



