जयपुर

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय, हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

जयपुर डेस्क :

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के 61 गांवों में बाढ़ से हुए फसल खराबे के लिए किसानों को मुआवजा देने के लिए 13 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से क्षेत्र के लगभग 35,212 किसान लाभान्वित होंगे।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष मानसून में सामान्य से दोगुनी वर्षा के कारण कई क्षेत्रों मंे किसानों को फसल खराबे का सामना करना पड़ा है। सीकर जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की गिरदावरी कराकर 61 गांवों को मुख्यमंत्री द्वारा अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इन गांवों में 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल का नुकसान झेलने वाले किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें राहत प्रदान की जा सके।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!