विदिशा

जर्जर सरकारी स्कूलों पर जन चेतना मंच का अल्टीमेटम: छात्र सुरक्षा को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

लटेरी डेस्क :

विदिशा जिले के जर्जर एवं खतरनाक शासकीय विद्यालयों में पढ़ रहे हजारों छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जन चेतना मंच, आनंदपुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता के नाम तहसीलदार जगन प्रसाद शौर्य को ज्ञापन सौंपा। मंच ने विद्यालय भवनों की तत्काल मरम्मत, तकनीकी निरीक्षण और सुरक्षित शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के कई शासकीय विद्यालयों की छतें टपक रही हैं, दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है तथा भवन संरचनात्मक रूप से कमजोर हो चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

जिले के सभी शासकीय विद्यालयों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए।
जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवनों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराया जाए।
मरम्मत पूरी होने तक कक्षाओं का संचालन सुरक्षित वैकल्पिक भवनों में किया जाए।
सभी विद्यालयों में CCTV सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


जन चेतना मंच ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए इस गंभीर विषय पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले हालात को नियंत्रित किया जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला शिक्षा अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!