खेल

रनों की सुनामी में डूबा आईपीएल 2026: आरसीबी बनी चैंपियन; टूर्नामेंट में बने रिकॉर्डों के नए इतिहास

खेल डेस्क :

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सीजन क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक और रिकॉर्डतोड़ संस्करणों में दर्ज हो गया। पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का ऐसा दबदबा देखने को मिला कि एक के बाद एक कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इस सीजन में कुल 27,450 रन बने, जो आईपीएल इतिहास में किसी एक संस्करण का सर्वाधिक स्कोर है। वहीं 2,332 चौके, 1,426 छक्के, 15 शतक, 65 बार 200 से अधिक का स्कोर और 17 सफल 200 प्लस रन चेज ने इसे अब तक का सबसे रोमांचक और आक्रामक सीजन बना दिया। टूर्नामेंट का समापन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया, जबकि आरसीबी के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटककर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।

जवाब में आरसीबी ने कप्तानी और अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। विराट कोहली ने दबाव भरे मुकाबले में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को दो ओवर शेष रहते जीत दिला दी। उनकी इस शानदार पारी ने फाइनल को एकतरफा बना दिया और आरसीबी के खिताबी सफर को यादगार अंत दिया।

आईपीएल 2026 को बल्लेबाजों के स्वर्णिम सीजन के रूप में याद किया जाएगा, जहां रिकॉर्डों की बारिश हुई और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच, मनोरंजन और ऐतिहासिक प्रदर्शन का भरपूर आनंद मिला।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!